बाग फरजाना में डॉ. अमित टंडन की कोठी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के सनराइज डायनोस्टिक सेंटर के मालिक डॉ. अनुराग टंडन पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने उनके भाई डॉ. अमित टंडन के तीन सहयोगियों राहुल, डॉ. दिनेश यादव और उमाशंकर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। राहुल उनके अस्पताल का कर्मचारी है, जो इसी केस में जेल में बंद है। उमाशंकर उनके नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं और डॉ. दिनेश यादव सहयोगी हैं।
इस केस की विवेचना डीजीपी ओपी सिंह ने कानपुर नगर ट्रांसफर कर दी है। इसका आदेश थाना तक पहुंचने से पहले ही पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। इससे डॉ. अमित टंडन और उनकी पत्नी डॉ. वैशाली टंडन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए हैं। केस डायरी में इन्हें दर्ज कर लिया गया है।
बाग फरजाना में डॉ. अनुराग टंडन पर लोहे की रॉड से हमला छह सितंबर को किया गया था। इसमें उनके भाई डॉ. अमित टंडन, उनकी पत्नी डॉ. वैशाली टंडन, अस्पताल के कर्मचारी राहुल सहित पांच को नामजद कराया गया था। इनमें से सिर्फ राहुल को गिरफ्तार किया जा सका।