फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: स्पा सेंटर में महिला से दुष्कर्म, संचालक पर मुकदमा, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Thu, 24 Jun 2021 09:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

महिला का आरोप है कि सितंबर 2020 में रिंकू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकी दी। इस पर उसने स्पा सेंटर की नौकरी छोड़ दी। 15 जून को रिंकू अपने साथी के साथ घर आया। उससे स्पा सेंटर में काम करने के लिए कहा। उसने मना कर दिया। इस पर पूर्व में खींचे गए फोटो वायरल करने की धमकी दी। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फतेहाबाद रोड स्थित अरोमा बॉडी स्पा सेंटर के संचालक पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि  नौ महीने पहले संचालक ने दुष्कर्म किया। उसने नौकरी छोड़ दी।अब वो और उसका साथी जबरन नौकरी करने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति की बीमारी से मौत हो गई थी। एक साल पहले उसकी मुलाकात गोबर चौकी, ताजगंज निवासी रिंकू से हुई। रिंकू का फतेहाबाद रोड पर अरोमा बॉडी स्पा सेंटर है। महिला ने स्पा सेंटर में काम करना शुरू कर दिया। वह उसे आठ हजार रुपये महीना दे रहा था।

महिला का आरोप है कि सितंबर 2020 में रिंकू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकी दी। इस पर उसने स्पा सेंटर की नौकरी छोड़ दी। 15 जून को रिंकू अपने साथी के साथ घर आया। उससे स्पा सेंटर में काम करने के लिए कहा। उसने मना कर दिया। इस पर पूर्व में खींचे गए फोटो वायरल करने की धमकी दी। महिला को फोटो की जानकारी नहीं थी। यह उसने चोरी छिपे खींचे थे। पीड़िता ने थाना ताजगंज में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती का मेडिकल कराया जाएगा। कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। मामले में विवेचना की जा रही है। 

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर वाणिज्यकर के सचल दल पर चढ़ाया ट्रक, सिपाही की मौत, छह घायल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें