शिकोहाबाद। घर से कोचिंग गई हाईस्कूल की छात्रा के साथ घर के सामने दुकान करने वाले युवक ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। इस पर परिजन छात्रा को लेकर थाना पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा का मेडिकल करा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।