फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म, महिला से की राशन डीलर ने छेड़छाड़

Fri, 26 Jun 2020 12:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मलपुरा क्षेत्र के एक राशन डीलर पर विधवा महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जगनेर की एक युवती ने एक युवक पर शादी का वादा कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि शादी की कहने पर युवक के घरवालों ने दो लाख रुपये की मांग की। विरोध पर मारपीट करने लगे। अब युवक दूसरी शादी कर रहा है। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन


थाना जगनेर क्षेत्र की युवती ने एसएसपी ऑफिस में दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि मलपुरा क्षेत्र निवासी युवक से उसकी दोस्ती थी। युव ने शादी का वादा किया। इसके बाद दुष्कर्म किया। उसका शारीरिक शोषण करने लगा। पांच मई को अपने घर ले गया। यहां भी दुष्कर्म किया।

शादी की कहने पर युवक के घरवालों ने दो लाख रुपये की मांग की। इनकार करने पर युवक अपनी बहन के घर चला गया। इसके बाद एक युवती से शादी की तैयारी करने लगा। विरोध पर घरवालों ने मारपीट की। युवती ने अपनी जान का खतरा बताया है। एसएसपी ने थाना जगनेर पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन डीलर पर छेड़छाड़ का आरोप
मलपुरा क्षेत्र के एक राशन डीलर पर विधवा महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की है। महिला का कहना है कि  उसकेपति की आठ साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। तब से वह घरों में काम करके अपने बच्चों का पेट पाल रही है। उसका आरोप है कि क्षेत्र का राशन डीलर तीन साल से उसके साथ छेड़छाड़ करता आ रहा है।

परिवार ने बदनामी की वजह से शिकायत नहीं की। जब उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने प्रधान की मदद से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं लेने दिया। उसके पास कच्चा मकान था। वह भी टूट गया। इस कारण गुरुग्राम में रह रही है। उसका राशन कार्ड भी रख लिया गया है। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें