नाई की मंडी क्षेत्र की एक बस्ती की रहने वाली महिला के घर पर तोड़फोड़ कर दी गई। महिला का कहना है कि उसने जिन तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था, उन्होंने ही यह वारदात की है। उनके खिलाफ सोमवार को एसएसपी दफ्तर में शिकायत की गई। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।