अनाथालय में दुष्कर्म की घटना के बाद आशा ज्योति केंद्र में रखी गई पीड़िता को सुपुर्दगी में लेने से भाई ने इंकार कर दिया है। अब पुलिस पीड़िता को कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट से युवती को आश्रय दिलाने के लिए अनुमति मांगी जाएगी।
यमुनापार स्थित अनाथालय में रहने वाली युवती ने तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। यह मामला तब खुला जब युवती ने यमुना में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी जान बच गई थी। पुलिस ने युवती को आशा ज्योति केंद्र में रखा है।
अनाथालय में युवती के दो भाई और दो बहन रह रहे थे। मगर, अनाथालय में सील लगने के बाद उसका परिवार अलग हो गया। एक भाई बालिग होने की वजह से बाहर रहता है। पुलिस ने युवती के भाई से बात की।