फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नरक' बना आवास विकास: घरों के दरवाजे पर भरा सीवर, नलो में आ रहा गंदा बदबूदार पानी; 80 हजार लोग परेशान

Sun, 30 Aug 2026 01:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी पानी की लीकेज लाइनों के कारण घरों में पहुंच रहा है। सेक्टर छह एफ और सेक्टर छह ई में लगातार दूषित पानी आपूर्ति की शिकायत बनी हुई है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आवास विकास काॅलोनी में भरा गंदा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आवास विकास कॉलोनी में 80 हजार से ज्यादा लोग इन दिनों सीवर की समस्या से जूझ रहे हैं। रक्षाबंधन पर भी उफनते हुए सीवर के बीच बहनें अपने भाइयों के पास राखी बांधने के लिए पहुंचीं। कॉलोनी के सेक्टर 3, 4, 6, 7, 10 और 11 में हालात बेहद खराब हैं। समस्या के समाधान के लिए सेक्टर 6 डी की जेन जी बेटियां अपर नगर आयुक्त के पास पहुंची थीं लेकिन कोई निदान नहीं हो सका।
विज्ञापन


सेक्टर तीन निवासी अंजू वर्मा ने बताया कि एक महीने से सीवर की समस्या बनी हुई है। पहले सेक्टर 4 पुलिस चौकी के पास सीवर लाइन टूटी। इसके बाद सेक्टर 3 में होटल ग्वाल पैलेस के गेट पर ही 30 फीट नीचे से निकल रही सीवर लाइन टूट गई। यहां सीवर लाइन बदलने का काम किया जा रहा है, जिस वजह से पूरा क्षेत्र सीवर उफनाने से बेहाल है। जीतू पमनानी ने बताया कि घर के गेट पर ही सीवर भर गया है। बारिश होने पर यह घर के अंदर भरने लगता है। लगातार शिकायतें कर रहे हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा।

सीवर के साथ घरों में गंदा पानी पहुंच रहा
कॉलोनी के सेक्टर 3, 4, 6, 6डी, 7, 10 और 11 में घरों के आगे सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। पार्षद सुषमा जैन ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनें घर से निकलीं तो उन्हें सीवर से भरी गली से होकर निकलना पड़ा। 15 दिन से वह अपर नगर आयुक्त और नगर आयुक्त से शिकायत कर रही हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। टीम आकर एक टैंक खाली कर देती है, जो अगले दिन फिर भर जाता है। सुषमा जैन ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी पानी की लीकेज लाइनों के कारण घरों में पहुंच रहा है। सेक्टर छह एफ और सेक्टर छह ई में लगातार दूषित पानी आपूर्ति की शिकायत बनी हुई है। उन्होंने जलकल विभाग से सीवर और पानी की समस्याओं के निदान के लिए कहा है।
विज्ञापन


सेक्टर तीन में ग्वाल पैलेस के सामने सीवर लाइन क्षतिग्रत हो गई थी, जिस वजह से मुख्य लाइन बंद थी। अब इसे चालू कर दिया गया है। इस सप्ताह सभी जगह से लाइनें खाली करा दी जाएंगी, जिससे ओवरफ्लो की समस्या दूर हो जाएगी। -तनवीर शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, वीए टेक वबाग
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें