फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस और ट्रक की भिड़ंत, सवारियों में मची चीखपुकार; दो की माैत और छह घायल

Sun, 13 Sep 2026 11:33 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के खंदाैली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। सवारियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की माैत हो गई। छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात करीब तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। खंदौली थाना क्षेत्र में दिल्ली से आ रही सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद बस अनियंत्रित हो गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की माैत हो गई। छह लोग घायल हो गए। 

स्लीपर कोच बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। हादसा एक्सप्रेसवे  के 159 किमी पर हुआ। पुलिस का कहना है की घायलों का उपचार कराया गया है। मृतक परिजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें