फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलयात्रियों के लिए काम की खबरः दिल्ली-मथुरा के बीच छह दिन में रद्द रहेंगी 86 ट्रेन

Wed, 28 Aug 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पलवल से बल्लभगढ़ तुगलकाबाद क्षेत्र में चौथी नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। लाइन बिछाने को लेकर मथुरा से दिल्ली के बीच गुजरने वाली 86 ट्रेनों को दो से आठ सितंबर तक रद्द किया जा रहा है। यह ट्रेन अलग-अलग दिनों में रद्द रहेंगी। 
विज्ञापन


मथुरा से पलवल तक चौथी लाइन बिछाने का काम ज्यादातर पूरा कर लिया गया है। अब रेलवे इंजीनियर दिल्ली तुगलकाबाद पलवल क्षेत्र में नई चौथी रेलवे लाइन बिछाने जा रहे हैं। 

काम को लेकर दो से आठ सितंबर के बीच लंबी दूरी की ट्रेन रद्द की जा रही हैं। इनमें श्रीधाम एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, मुंबई फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस, मंगला लक्ष्यदीप एक्सप्रेस, पारसनाथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कांगू एक्सप्रेस, नांदेड सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कर्नाटका संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, महाराष्ट्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, समता सुपरफास्ट एक्सप्रेस, रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस, जबलपुर एक्सप्रेस, निजामुद्दीन स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस सहित 86 ट्रेनों को अलग अलग दिनों में कैंसिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि कुछ पैसेंजर ट्रेनों को दिल्ली व पलवल के बीच रद्द किया गया है, वहीं 15 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से निकाला जाएगा। उन्होंने इस दौरान यात्रियों से सहयोग की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें