फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे ने ली 7 वर्षीय मासूम की जान: खाना खाते-खाते आई थी छत पर, बटन दबाते ही लगा करंट

Thu, 11 Jul 2024 04:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

छत पर गर्मी से राहत पाने के लिए लगाए गए तूफानी पंखे ने 7 वर्षीय मासूम की जान ले ली। बालिका की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। 
 
विज्ञापन
बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख में गर्मी के चलते छत पर लगाए गए तूफानी पंखे से  7 वर्षीय बालिका करंट की चपेट में आ गई।  बालिका को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


 

थाना मगोर्रा के गांव नगला आशा निवासी सतीश ने उमस भरी गर्मी के चलते बुधवार की शाम को अपने घर की छत पर तूफानी पंखा लगाया था। इसके बाद ससुराल से आए फोन से सतीश बातें करने लगा। अन्य परिवार के लोग नीचे खाना खा रहे थे। करीब 10 बजे बालिका छाया कुमारी हाथ मे खाने की प्लेट को लेकर छत पर आ गई और उसने तूफानी पंखे के बटन से चालू किया। इसी दौरान करंट लगा और वो बुरी तरह झुलस गई। 

 
विज्ञापन

इस दौरान परिवार के लोगों ने ये दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। तत्काल ही मासूम को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता सतीश ने बताया कि घर में शाम को सभी खाना खा रहे थे। गर्मी के चलते छाया बेटी खाने की प्लेट को लेकर छत पर चली गई और तूफानी पंखे के बटन से चालू किया। उसी समय करंट लग गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें