दादी के साथ सो रहा था मासूम बच्चा
मृतक के चाचा नीरज कुमार ने भतीजे की हत्या गोली मारकर करने की रिपोर्ट गांव के ही रामबृज उर्फ टेपू, विवेक, बब्लू, विमलेश और अतेंद्र के खिलाफ दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि बुधवार रात भतीजा मयंक अपनी दादी रामवती के साथ घर के बरामदे में सो रहा था। रात करीब दो बजे आरोपी लोग हाथों में तमंचे लेकर घर में घुस आए। रामबृज ने कहा कि इसके वंश का नाश कर दो और भतीजे के सीने में गाली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत
दर्ज कराई गई रिपोर्ट
आरोप है कि तीन दिन से आरोपी पक्ष दबंगई दिखा रहा था और महिलाओं के सामने अश्लीलता कर गालीगलौज भी की जा रही थी। पुलिस में शिकायत करने और कोई कार्रवाई न होने की भी बात कही है। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि रंजिश के चलते गोली मारकर बच्चे की हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें - राजमिस्त्री बना हैवान: मकान बनाते समय सात साल की मासूम पर पड़ी नजर, किया ऐसा हाल; कांप जाएगी रूह