फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च में पढ़े गए प्रभु यीशु के सात वचन

विज्ञापन
शहर के कचहरी रोड स्थित सेंटीनियल चचऱ में प्रार्थना सभा में बोलते पादरी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार को नगर के कचहरी रोड स्थित सेंटीनियल चर्च में गुडफ्राइडे को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। फादर अनीस जेकव की देखरेख में चर्च में प्रार्थनासभा का आयोजन हुआ। इस दौरान मसीह समाज के लोगों ने प्रभु यीशु के सात वचन पढ़े।
विज्ञापन

सेंटीनियल चर्च में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से गुडफ्राइडे पर प्रार्थनासभा का आयोजन हुआ फादर अनीस जेकव, ज्योती मैसी, आशीष सिंह, बीके पीटर, एंजिल मसीह ने प्रभु यीशु के सात वचन पढ़े। फादर ने बताया कि गुडफ्राइडे को लेकर कार्यक्रम सोमवार तक जारी रहेंगे।
उन्होंने मसीह समाज के लोगों से कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भागेदारी की अपील की। गुडफ्राइडे को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था के तहत चर्च के बाहर पुलिस तैनात रही। प्रार्थनासभा में मसीह समाज के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें