फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सज गए जिले के हनुमान मंदिर

विज्ञापन
कचहरी रोड स्थित हनुमान मंदिर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले भर में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्मोत्सव को लेकर शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर सज गए हैं। हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिले के हनुमान मंदिरों पर वर्ष भर मंगलवार और शनिवार को भक्तों की भीड़ रहती है। इस बार शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव का अवसर है। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर जिलेभर के हनुमान मंदिरों में तैयारियां की गई हैं।
कहीं हनुमान चालीसा का पाठ होगा तो कहीं पर सुंदरकांड का पाठ होगा। हनुमान मंदिरों को हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बेहतर तरीके से सजाया गया है। शहर में भी कई हनुमान मंदिर हैं जहां हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सौतियाना स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर जिले के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। यहां सच्चे मन से दर्शन करने पहुंचने वाले भक्तों की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां शुक्रवार को ही पूरी कर ली गई थीं।
मंदिर पर आने वाले प्रत्येक भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। जो भी भक्त मंदिर पर सच्चे मन से दर्शन के लिए आता है वह खाली हाथ नहीं जाता।
पंडित शील नामाचार्य, महंत प्राचीन हनुमान मंदिर
मंगलवार को होता है सुंदरकांड का पाठ
शहर के कचहरी रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर में हनुमान मंदिर भी स्थापित है। पूर्व में यह मंदिर छोटे रूप में था लेकिन अब यह बड़ा रूप ले चुका है। इस हनुमान मंदिर पर वर्ष के प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ होता है। कोरोना महामारी के दौरान भी इस मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ होता रहा।
मंदिर पर वर्ष भर पूजा अर्चना के लिए भक्तों का आना जाना रहता है। मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी भक्त कार्यक्रम में उपस्थित हों।
नरेंद्र पुजारी, कचहरी रोड हनुमान मंदिर
मेरे लिए गौरव की बात है कि मुझे कचहरी रोड स्थित हनुमान मंदिर पर प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करने की जिम्मेदारी मिली है। जब तक मेरा जीवन रहेगा मंदिर पर सुंदरकांड प्रत्येक मंगलवार को होता रहेगा।
विज्ञापन

शीलेंद्र मिश्रा, हनुमान भक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें