फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में पुलिस ने चोर गैंग पकड़ा: कार से चोरी करने आते थे बदमाश, सात गिरफ्तार

Sat, 26 Jun 2021 01:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पकड़े गए सभी आरोपी फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। ये आगरा में चोरी की कई वारदात को अंजाम दे चुके थे। पुलिस ने शुक्रवार को इस गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना एमएम गेट पुलिस ने बंद घर-दुकानों में चोरी करने वाले गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी कार से आते थे। चोरी करने के बाद फरार हो जाते थे। गैंग ई-रिक्शा की बैटरी भी चोरी करता था। पकड़े गए सभी आरोपी फिरोजाबाद के है।

विज्ञापन


जगदीशपुरा के त्रिवेणी नगर निवासी दीपक अग्रवाल की दाल सेव चौराहा, एमएम गेट में आटा चक्की है। उनकी दुकान में पांच जून की रात को चोरी हो गई थी। चोर बांट, पानी की टंकी, गल्ले में रखे रुपये चोरी कर लिए थे। मोती कटरा निवासी सुनील शर्मा का ई-रिक्शे की बैटरी 22 जून की रात को चोरी कर ली गई थी। उन्होंने भी मुकदमा दर्ज कराया। इस पर विवेचना की गई।

बैटरी बेच रहे थे चोर 
थाना एमएम गेट के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार अवस्थी के मुताबिक, शुक्रवार को सूचना मिली कि राजा मंडी से एसएन मेडिकल कॉलेज जाने वाले मार्ग पर कार में सवार छह-सात व्यक्ति चोरी की बैटरी बेच रहे हैं। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 41110 रुपये, दो बैटरी, एक बोरे में रखे बांट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में फिरोजाबाद निवासी सत्येंद्र कुमार उर्फ नीशू, भोला, सुनील उर्फ कौदरिया, इरशाद, वसीम, विकास और भारत हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि रकाबगंज क्षेत्र में ई रिक्शा चोरी किया था। आरोपियों के पास से अर्टिगा कार, ईको गाड़ी, ई रिक्शा भी बरामद किया है। वह फिरोजाबाद के साथ आगरा, मैनपुरी, मथुरा सहित अन्य जिलों में चोरी की वारदात कर चुके हैं।

विधि विज्ञान प्रयोगशाला के सहायक के आवास में चोरी में तीन गिरफ्तार
थाना रकाबगंज पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने ताज रोड स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में बने सहायक के आवास में चोरी की थी। थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि फूल मंडी चौराहे पर कुछ चोर खड़े हैं। पुलिस ने दबिश देकर तीन चोरों को पकड़ लिया। 

आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल, 3180 रुपये, एक आधार कार्ड, एक कमीज बरामद की। आरोपियों में बालूगंज निवासी किशन राठौर, मिथुन और आकाश हैं। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वो बंद मकान में चोरी करते हैं। किशन और मिथुन ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला में बने आवास में चोरी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें