कोरोना के प्रकोप के बीच ताजनगरी के लिए राहत की खबर है। शहर में सात नए कोविड अस्पताल और बढ़ गए हैं। अब 41 निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों का इलाज हो सकेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या जिले में तेजी से बढ़ रही है। अस्पतालों में मरीजों को जगह नहीं मिल पा रही है। इसको देखते हुए सात और नए निजी कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। पहले इनकी संख्या 34 थी, अब एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के अलावा 41 निजी अस्पतालों में संक्रमित मरीज भर्ती हो सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों की सूची के साथ उनके मोबाइल नंबर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए लेवल-टू और लेवल-थ्री अस्पतालों की जरूरत बढ़ रही है। इसको देखते हुए बेड के इंतजाम बढ़ाए जा रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए कोविड हॉस्पिटलों की सूची बेड संख्या और मोबाइल नंबरों के साथ जारी कर दी गई है। मरीजों को भर्ती करने के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।