फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: झोलाछाप की सात दुकानें सील, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार, एक क्लीनिक को दिया नोटिस

Sun, 12 Mar 2023 10:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप क्लीनिक के खिलाफ रविवार को अभियान चलाया। इस मौके पर सात क्लीनिक सील किए गए। इसके अलावा छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सील किया गया क्लीनिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को झोलाछाप की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की। एत्मादपुर, किरावली व अछनेरा में झोलाछाप की दुकानों पर छापा मारा गया। एत्मादपुर में चार दुकानों को सील किया गया। अछनेरा में 3 दुकानें सील की गईं। किरावली में एक क्लीनिक को नोटिस दिया गया है। छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बिना लाइसेंस के क्लीनिक चलाने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष जैन व डॉ. सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित स्वास्थ्य विभाग टीम ने रविवार को एत्मादपुर में झोलाछाप की दुकानों पर छापा मारा। मोहल्ला सतौली निवासी राजू मोहल्ला शेखान में क्लीनिक चला रहा था। क्लीनिक पंजीकृत नहीं था, राजू कोई अधिकृत डिग्री भी नहीं दिखा सका। उसके खिलाफ मुकदर्मा दर्ज कराया गया। 

क्लीनिक को सील कर दिया गया

इसके अलावा क्लीनिक को सील कर दिया गया। राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पाास में ही एक और झोलाछाप के यहां भी टीम गई। वहां कोई नहीं मिला, तो दुकान सील कर दी गई। इसके बाद गांव रसूलपुर में संजय खान के क्लीनिक पर कार्रवाई की गई। यहां कोई नहीं मिला। इसे सील कर दिया गया।

गांव सिकतरा में सोनू खान के क्लीनिक को भी सील कर दिया गया। सोनू की ओर से चिकित्सा की कोई अधिकृत डिग्री नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि राजू, संजय खान व सोनू खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


वहीं किरावली और अछनेरा में रविवार को झोलाछाप अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति और डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित रावत ने पुलिस के साथ कार्रवाई की। किरावली में एक क्लीनिक की जांच की। मौजूद चिकित्सक डिग्री नहीं दिखा सके, उनको नोटिस देकर जवाब मांगा है।

अछनेरा में इन लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

इसके बाद टीम अछनेरा के शेखान मोहल्ले में अनीश खान, गांव ब्यारा में शौकीन और गांव साधन के गुड्डू की ओर से चलाए जा रहे क्लीनिक की जांच की। झोलाछाप अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने अछनेरा थाने में अनीश, शौकीन और गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीएचसी प्रभारी अछनेरा डॉ. जितेंद्र लवानियां ने बताया कि पंजीकरण न होने और अन्य जरूरी कागजात नहीं दिखाने पर तीनों क्लीनिक को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें