उत्तर प्रदेश के आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को झोलाछाप की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की। एत्मादपुर, किरावली व अछनेरा में झोलाछाप की दुकानों पर छापा मारा गया। एत्मादपुर में चार दुकानों को सील किया गया। अछनेरा में 3 दुकानें सील की गईं। किरावली में एक क्लीनिक को नोटिस दिया गया है। छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बिना लाइसेंस के क्लीनिक चलाने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा क्लीनिक को सील कर दिया गया। राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पाास में ही एक और झोलाछाप के यहां भी टीम गई। वहां कोई नहीं मिला, तो दुकान सील कर दी गई। इसके बाद गांव रसूलपुर में संजय खान के क्लीनिक पर कार्रवाई की गई। यहां कोई नहीं मिला। इसे सील कर दिया गया।
गांव सिकतरा में सोनू खान के क्लीनिक को भी सील कर दिया गया। सोनू की ओर से चिकित्सा की कोई अधिकृत डिग्री नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि राजू, संजय खान व सोनू खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इसके बाद टीम अछनेरा के शेखान मोहल्ले में अनीश खान, गांव ब्यारा में शौकीन और गांव साधन के गुड्डू की ओर से चलाए जा रहे क्लीनिक की जांच की। झोलाछाप अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने अछनेरा थाने में अनीश, शौकीन और गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीएचसी प्रभारी अछनेरा डॉ. जितेंद्र लवानियां ने बताया कि पंजीकरण न होने और अन्य जरूरी कागजात नहीं दिखाने पर तीनों क्लीनिक को सील कर दिया गया है।