फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने से पहले सात किसान नेता गिरफ्तार, लखीमपुर खीरी कांड पर जता रहे थे विरोध

Sat, 16 Oct 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी प्रकरण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। उनके हाथ में पुतला था। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई और किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
थाने में खड़े किसान नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रामबाग चौराहे पर लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर विरोध जताना भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। पुलिस ने शुक्रवार को सात पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। वह प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंकना चाहते थे। सभी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


यूनियन के युवा जिला संगठन मंत्री मनीष उपाध्याय ने बताया कि लखीमपुर खीरी प्रकरण में विरोध जताने रामबाग चौराहे पर 20-25 पदाधिकारी और कार्यकर्ता आए थे। उनके हाथ में पुतला भी था। वह अधिकारियों को ज्ञापन भी देने वाले थे। नारेबाजी करने के दौरान पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उनके सहित सात पदाधिकारियों को जबरन गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद थाने ले गए। इससे संगठन के पदाधिकारी दुर्गा प्रसाद के हाथ में चोट लगी है।

उधर, थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि एक संगठन के लोग आए थे। पुतले में लाइटर से आग लगा रहे थे। पुलिस के रोकने पर हंगामा करने लगे। इस पर सात पदाधिकारियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष दीपक सिंह तोमर, द्वारिका प्रसाद, रुपेंद्र कुमार, मनीष उपाध्याय, सुशील तोमर, सुरेश चंद्र और कन्हैया हैं। उन्हें जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें