फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः अरबी की सब्जी खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार

Thu, 18 Jun 2020 03:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

बुधवार की शाम को घर पर बनी थी सब्जी
शादी में गया बड़ा बेटा पहुंचा तो खुला राज
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव नगला उदी में अरबी की सब्जी का सेवन करने के बाद एक ही परिवार के सात लोगों की हालत खराब हो गई। चक्कर आने के साथ ही सभी लोग अचेतावस्था में सुबह तक पड़े रहे। बड़े बेटे ने घर पर जाकर देखा तो कोई जागा नहीं। सभी को उपचार को जिला अस्पताल लाया है। राहत मिलने के बाद सभी घर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

 
थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के नगला उदी निवासी कौशल किशोर पुत्र मिश्रीलाल की पत्नी भूदेवी ने बुधवार की शाम को घर में अरबी की सब्जी बनाई थी। खाना खाने के बाद देरशाम सभी सो गए थे।

गुरुवार सुबह नहीं जागे तो शादी समारोह से घर लौटे कौशल किशोर के पुत्र गौरव को चिंता हुई। गौरव ने देखा तो परिवार के सभी सदस्य अचेतावस्था में थे। उसने तत्काल 108 एंबुलेंस पर फोन करके उसे गांव में बुला लिया। एंबुलेंस के आने के साथ सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


यूपी: कार-कैंटर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों में वंदना (17), कीर्ति (18) पुत्रीगण कौशल किशोर, गंगा देवी (60) पत्नी मिश्रीलाल, कौशल किशोर (43) पुत्र मिश्रीलाल, भूदेवी (40) पत्नी कौशल किशोर, मिश्रीलाल (58) पुत्र कांशीराम व अतुल (14) पुत्र कौशल किशोर शामिल है। ग्रामीणों का कहना था कि बुधवार की शाम को घर में बनी सब्जी को जिसने-भी खाया था। उसकी हालत खराब होती गई। हालांकि गनीमत यह रही कि सभी को आराम मिल गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें