फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बढ़ता कोरोना संक्रमण: सात संक्रमित मिले, यूगांडा से आया व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव

Wed, 29 Dec 2021 11:32 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अब तक वृंदावन घूमने के लिए विदेशों से आने वाले लोग ही कोरोना संक्रमित मिल रहे थे, लेकिन अब शहर के घनी आबादी वाले इलाके में भी संक्रमण की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। मथुरा के चौबिया पाड़ा में मिले दो संक्रमितों के बाद क्षेत्र में सैंपलिंग का काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद में कोरोना का दायरा एक बार फिर से बढ़ने लगा है। मंगलवार को कोरोना के सात संक्रमित लोग मिले हैं। इनमें यूगांडा से लौटे शहर के डेंपियर नगर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 14 पहुंच गई है। 

विज्ञापन

सात दिन पहले यूगांडा से भारत लौटे
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मथुरा शहर के डेंपियर नगर निवासी व्यक्ति सात दिन पहले यूगांडा से भारत लौटे थे। तबियत खराब होने पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई। मंगलवार की शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ शहर के चौबिया पाड़ा निवासी 32 वर्षीय महिला और 38 वर्षीय पुरुष ने सिंगापुर जाने से पूर्व कोरोना की जांच कराई, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि एक केस वृंदावन के इस्कान टेंपल के समीप एमवीटी गेस्ट हाउस में निकला है। 40 वर्षीय महिला दुबई से आकर वृंदावन के एमवीटी गेस्टहाउस में ठहरी हुई थी। यहां सैंपल कराने के बाद महिला गुरुग्राम चली गई। इसके सैंपल की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है।
एक्टिव केसों की संख्या 14
मथुरा शहर के घनी आबादी वाले इलाके चौबिया पाड़ा के रतन कुंड क्षेत्र में रहने वाली 60 वर्षीय वृद्धा और 68 वर्षीय पुरुष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोसीकलां में भी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक ने प्राईवेट लैब में जांच कराई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद में 7 नए संक्रमित मिलने के बाद जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 14 हो गई है इनमें से 4 लोग जनपद बाहर जा चुके हैं और 7 का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन

कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि संक्रमितों के सैंपल जीनोम स्वीकेंस के लिए भेजे गए हैं। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने के साथ ही जनपद में हर दिन तीन हजार से अधिक लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

सात माह बाद कोसी में मिला कोरोना पॉजिटिव
नगर में मंगलवार को एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से खलबली मच गई है। बता दें कि करीब सात माह बाद यहां पर किसी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तबीयत खराब होने के चलते युवक प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार करा रहा था। चिकित्सक की सलाह पर सीएचसी पहुंच कोरोना जांच कराई तो युवक पॉजिटिव निकला है। सीएससी प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि युवक रविवार को कनाडा से वापस नगर में आया है। एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटीपीसीआर के लिए सैंपल जांच के लिए भेजा गया है, फिलहाल युवक को होम आइसोलेट किया गया है।
सीमेंट कारोबारी हत्याकांड: खाटू श्याम के भक्त थे संदीप गुप्ता, आईपीएस अफसर बनना चाहती है बेटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें