फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा-जयपुर हाईवे की सर्विस रोड बनी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। आगरा-जयपुर हाईवे पर सर्विस लेन के दोनों ओर वाहन खड़े रहने से पैदल, साइकिलसवारों और दोपहिया चालकों तक को जगह नहीं मिलती है। पहले कई बार हादसे हो चुके हैं लेकिन थाना पुलिस, टोल प्रबंधन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी उदासीन बनी हैं।
विज्ञापन




मंडी गुड़ नहर से राजस्थान बॉर्डर चौमा शाहपुर तक और वनखंडी महादेव से मोड बाईपास तक दोनों तरफ सर्विस लेन पर वाहन खड़े रहते हैं। तेरह मोरी बांध की सर्विस रोड पर भी कई महीनों से क्षतिग्रस्त वाहन खड़े हुए हैं। लंबी दूरी तय कर आने वाले भारी वाहन भी रात में हाईवे किनारे गाड़ी रोक कर आराम करते हैं।

कुछ दिन पहले मंडी समिति से अनाज की बोरिया लादकर गेट से निकला वाहन भी पलट गया था। आगरा-जयपुर हाईवे पर तेरह मोरी बांध के समीप खड़े ट्रक में 26 अक्तूबर को पुलिस टीम की कार की टक्कर हो गई थी। दुर्घटना में हेड कांस्टेबल गौरव प्रताप और चालक देव की माैत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें