फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक का पेन नौकर को पड़ गया भारी, दिवाली पर पहुंचा हवालात, यह है मामला

Sun, 27 Oct 2019 01:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में मिल मालिक का कीमती पेन चुराना नौकर को महंगा पड़ गया। पेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि नौकर ने पेन को 10 हजार में बेच दिया है।  
विज्ञापन


शहर के एमजी रोड स्थित भगत विला निवासी बीपी ऑयल मिल के मालिक वीएन भगत का चालक जल विहार कॉलोनी, मऊ रोड निवासी अशोक शौकिया का बेटा योगेश कोठी में काम करता था। 23 अक्तूबर को वीएन भगत का सोने का पेन कमरे में रखा हुआ था। 

शाम तकरीबन 4:30 बजे योगेश कमरे में आया। उसकी नजर वहां रखे सोने के पेन पर पड़ी। सोना देख नौकर की नीयत डोल गई। उसने उस पेन को चोरी कर लिया और वहां से चल गया। पेन की कीमत करीब 32 हजार रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

पेन न मिलने पर मिल मालिक ने खाफी खोजबीन की। घटना का पता जब उन्होंने कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी, जिसमें नौकर योगेश पेन को चोरी करते दिखाई दे रहा है। इस मामले में सुमंत चतुर्वेदी ने मुकदमा दर्ज कराया है। 

पुलिस ने आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल के मुताबिक, योगेश से पूछताछ में पता चला है कि उसने पेन 10 हजार रुपये में बेच दिया है। खरीदार की तलाश की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें