फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमानत पर चल रहे सेवादार की बीमारी से मौत

Wed, 12 Nov 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो30 मृतक दुर्गेश का फाइल फोटो
विज्ञापन
बेवर। वर्ष 2024 में हाथरस में चल रहे भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ के एक आरोपी कस्बा बेवर निवासी सेवादार की बीमारी के चलते मौत हो गई। उक्त मामले में सेवादार दिसंबर 2024 में जमानत पर आया था, मौत के बाद घर में मातम छाया है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी 43 वर्षीय दुर्गेश सक्सेना वर्तमान में कस्बा बेवर के मोहल्ला शिव नगर में रह कर रेहड़ी लगाता था। रविवार को खून की उल्टियां होने पर परिजन परिजन उपचार के लिए फर्रुाखबाद ले गए थे। मंगलवार दोपहर दुर्गेश की फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक दुर्गेश दो जुलाई 2024 को हाथरस के मुगलगढी में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में सेवादार था, इसी आयोजन में मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई थी। दुर्गेश को हाथरस पुलिस ने आरोपी बनाते हुए जेल भेजा था, छह माह जेल में रहने के बाद वह जमानत पर छूट कर आया था। वह रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था, मौत के बाद घर में मातम छाया है, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।



पत्नी व चार बच्चों के सामने जीवन यापन का संकट
दुर्गेश परिवार का अकेला कमाने वाला था, पत्नी नेहा के अलावा तीन पुत्रियां 17 वर्षीय सलोनी, 14 वर्षीय सुवी, 13 वर्षीय दर्पण व 11 वर्षीय पुत्र ऋतिक है। वह परिवार के साथ शिव नगर कालोनी में प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत मिले मकान में रह कर गुजर बसर कर रहा था। दुर्गेश पापड़ी का ठेल लगाकर प्रतिदिन होने वाली आय से घर का खर्च चलाते थे। मौत के बाद परिवार के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है।

फोटो30 मृतक दुर्गेश का फाइल फोटो

फोटो30 मृतक दुर्गेश का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें