फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में बड़ी वारदात...नौकर ने फावड़े से प्रहार कर मालिकन की कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 21 Nov 2025 12:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार सुबह नौकर ने फावड़े से प्रहार कर बुजुर्ग मालकिन की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
महिला की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के कुंडोल में 60 वर्षीय महिला की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को नौकर ने अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


 थाना डौकी क्षेत्र के कुंडोल की रहने वाली राजन देवी पत्नी सीता राम शुक्रवार सुबह पशुओं के बाड़े में गोबर उपले थाप रही थीं। उसी समय वहां पर नौकर आ गया। नौकर ने फावड़े से उनके सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस वारदात को आरोपी ने क्यों अंजाम दिया, इसके कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें