फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरो सर्वे: बच्चों से बुजुर्गों तक 720 लोगों में जांची जाएंगी एंटीबॉडीज, आगरा में बनाए 31 केंद्र

Thu, 03 Jun 2021 04:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि सीरो सर्वे में ऐसे पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों और अन्य लोगों के रक्त का नमूना लिया जाएगा, जिन्होंने कोरोना वायरस की जांच नहीं कराई है। 
विज्ञापन
सीरो सर्वे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों में एंटीबॉडीज की जांच के लिए ताजनगरी में चार जून से सीरो सर्वे शुरू हो रहा है। तीन दिन तक चलने वाले सर्वे में 720 लोगों के रक्त के नमूने लेकर एंटीबॉडीज की जांच की जाएगी। इनमें पांच साल के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। जांच के लिए 31 बूथ बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि सीरो सर्वे में ऐसे पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों और अन्य लोगों के रक्त का नमूना लिया जाएगा, जिन्होंने कोरोना वायरस की जांच नहीं कराई है। इनके नमूनों की जांच कराके यह पता किया जाएगा कि कितने लोगों को कोरोना होकर ठीक हो चुका है और इनको पता नहीं है। जांच से इसका आकलन हो सकेगा। सर्वे के लिए 10 टीमें बनाई गई हैं, जो हर दिन 240 नमूने एकत्रित करेंगी। प्रत्येक टीम को 24 नमूने लेने होंगे। इसके लिए जिले में 31 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 17 बूथ देहात में और 14 शहर में हैं। इन बूथों पर जुटे नमूनों को लखनऊ केजीएमयू भेजा जाएगा। 

पहली लहर में 35 फीसदी में मिलीं थीं एंटीबॉडीज
लोगों में एंटीबॉडीज पता करने के लिए पहली लहर में भी सीरो सर्वे हुआ था। पहले चरण में छह दिन सर्वे में 1440 लोगों के रक्त के नमूने लिए थे। इसकी जांच में शहर में करीब 35 फीसदी लोगों में एंटीबॉडीज पाईं गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आगरा: टीका नहीं लगा तो भी मिलेगा राशन, 7.33 लाख परिवारों को आज से नि:शुल्क राशन, जानिए समय और निर्देश
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें