जेल में बिताई अवधि की सजा सुनाई
मैनपुरी। विभिन्न अपराधों में जेल में बंद चार अपराधियों को जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई गई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम जसीम खान ने एपीओ ब्रजेश कुमार तिवारी की पैरवी पर आदेश दिया है।
कोतवाली पुलिस ने अंकुर जाटव निवासी जसरथपुर एटा को चोरी के ऑटो के साथ पकड़ा था। थाना दन्नाहार पुलिस ने रामजीत तोमर निवासी रामपुर थाना ठठिया जिला कन्नौज को नलकूप के चोरी के पंखे सहित पकड़ा था। कोतवाली पुलिस ने गिहार कॉलोनी आगरा रोड को अवैध शराब सहित पकड़ा था। किशनी पुलिस ने छोटे निवासी बदनपुर किशनी को तमंचे सहित पकड़ा था। सभी आरेापी जेल में थे। उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम जसीम खान ने सभी को जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई है। संवाद