फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसेज करिए, पौधे सहित गमला भेजेगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहर में हरियाली के लिए नगर निगम ने अच्छी पहल की है। व्हाट्सएप नंबर 8430457844 पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच मैसेज करना होगा। नगर निगम पौधे लगा हुआ बड़ा गमला भेजेगा, जिसकी देखरेख उनको करनी होगी, जो व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज कर पौधा मांगेंगे। शहर में घरों, दुकानों, निजी संस्थानों के बाहर 11 हजार पौधे गमलों में लगाकर रखवाए जाएंगे। इसके अलावा 7500 पौधे ट्री गार्ड के साथ रखवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मेयर नवीन जैन ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यकारिणी कक्ष में बताया कि शहर में जिन जगहों पर पौधरोपण संभव नहीं है, वहां नगर निगम सीमेंट के बड़े गमलों में पौधे लगवाएगा। यह वितरण 15 सितंबर से शुरू होगा। इस अभियान को ‘हर घर पौधा, घर-घर पौधा’ नाम दिया गया है। शहर के लोग शनिवार से नगर निगम के मोबाइल नंबर 8430457844 पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक व्हाट्सएप मैसेज कर गमले की मांग कर सकते हैं। इसके लिए अपना फोन नंबर, घर का पता और स्वलिखित एक शपथ पत्र भी व्हाट्सएप करना होगा, जिसमें पौधे की देखरेख करने की शपथ ली जाएगी।
पहले आओ, पहले पाओ पर मिलेंगे पौधे
मेयर नवीन जैन के मुताबिक बाजारों, अपार्टमेंट, गेटबंद कॉलोनी, स्कूल कॉलेज, प्राइवेट संस्थान, धार्मिक स्थल, अस्पताल, नर्सिंग होम, शॉपिंग मॉल, व्यवसायिक स्थल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास गमलों में पौधों को रखा जाएगा। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर गमले दिए जाएंगे। इन्हें लगाने, निराई -गुड़ाई आदि का कार्य नगर निगम द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

30 प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे
इन बड़े गमलों में जो पौधे लगाए जाएंगे उसमें एरीका पाम, रैफिश पाम, वाशिंग टोनिया पाम, फॉनिक्श पाम, लैविश टोनिया पाम, फॉक्सटेल पाम, पल्यूमेरिया एल्वा, पल्यूमेरिया एक्यूटीफोलिया, हैविकस, टिकोमा गाडीचुड़ी, टिकोमा स्टेन्स, कैलिएंड्रा, विभिन्न प्रजातियों की वोगनविलिया, ऐग्जोरा परवीफ्लोरा, मनी प्लान्ट, ऑक्शीकोडियम, सिंगोनियम, लैमनग्रास, एलोवेरा, अश्वगंधा, अशोक पेंडुला गार्डिनिया, डबल चांदनी, मोतिया, मोगरा, अकलीफा, ड्राईसीना, बारहमासी नीबू, चाइना ऑरेंज, अनार आदि प्रजाति के पौधे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें