फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष लोक अदालत के मुकदमों में नोटिस भेजें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी परिसर में तीन जुलाई को लगने वाली लोक अदालत के लिए सोमवार को दीवानी सभागार में न्यायिक अधिकारियों की बैठक हुई। जिला जज अनिल कुमार ने कहा कि विशेष लोक अदालत के लिए सूचीबद्ध किए गए मुकदमों में पक्षकारों को समय से नोटिस भेजे जाएं।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि विशेष लोक अदालत में निष्पादन के मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा। न्यायिक अधिकारियों द्वारा विशेष लोक अदालत के लिए मुकदमे सूचीबद्ध करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में समय से भेज दिए जाएं। प्राधिकरण से मुकदमों में समय से पक्षकारों को नोटिस भेजने के लिए। मुकदमों का दोनों पक्षों की सहमति से निस्तारण कराया जाए। विशेष लोक अदालत की मानीटरिंग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की जाएगी।
बैठक में अपर जिला जज (प्रथम) वंश बहादुर यादव, स्पेशल जज (एससी/एसटी एक्ट) प्रदीप कुमार, स्पेशल जज (डकैती) नासिर अहमद, स्पेशल जज (ईसी-एक्ट) पूनम राजपूत, स्पेशल जज (पॉक्सो एक्ट) अनीता, एफटीसी जज तरन्नुम खान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें