फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के परीक्षकों की जानकारी दें प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए जिले में नामित कई विषयों के परीक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए नहीं पहुंचे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों से इसकी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

जिले में प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए 84 केंद्र निर्धारित हैं। इन पर नियुक्ति कई विषयों के परीक्षक नहीं पहुंचे हैं। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों से ऐसे परीक्षकों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है, जिससे छूटे हुए छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा समय से कराई जा सके। सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने चेतावनी दी कि जो प्रधानाचार्य समय से जानकारी नहीं देंगे प्रयोगात्मक परीक्षा न होने के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचें शिक्षक
सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने प्रयोगात्मक कार्य में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को निर्देशित किया है कि जिन विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं हो चुकी हैं उनके शिक्षक प्रयोगात्मक कार्य से मुक्त होकर तुरंत मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें