फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विविः जनवरी में होनी है सेमेस्टर परीक्षा, विषय विशेषज्ञ नहीं मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों की विषय सेमेस्टर की परीक्षाएं जनवरी में होनी है। अभी तक कई सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में विषय विशेषज्ञ नहीं दिए जा सके हैं। इनमें इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट (आईटीएचएम), दाऊदयाल व्यावसायिक शिक्षण संस्थान, ललित कला संस्थान, छलेसर कैंपस में संचालित सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम शामिल हैं। पद स्वीकृत किए जा चुके हैं। साक्षात्कार हो चुके हैं। तैनाती में देरी हो रही है।
विज्ञापन

गत शैक्षणिक सत्र में आवासीय इकाई के संस्थानों में 102 अतिथि शिक्षक रखे गए थे। उनकी जगह इस सत्र में विषय विशेषज्ञाें की रखे जाने की प्रक्रिया अमल में लाई गई। वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से मांग के अनुरूप करीब 140 विषय विशेषज्ञों का चयन किया गया। इस बीच आदेश जारी किया गया है कि सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में स्वीकृत पदों के सापेक्ष ही विषय विशेषज्ञ दिए जाएंगे। इस आधार पर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईआईटी) को 34, फार्मेसी विभाग को 12, कंप्यूटर सेंटर के दो विषय विशेषज्ञ दिए गए।
जिन पाठ्यक्रमों में स्वीकृत पद नहीं थे, उनके वित्तीय औचित्य निर्धारण के लिए कमेटी बनाई गई। उसकी रिपोर्ट के आधार पर सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में 126 पद पहले वित्त समिति और फिर कार्य परिषद में स्वीकृत कर दिए गए। लेकिन इन पाठ्यक्रमों में अभी तक विषय विशेषज्ञ नहीं दिए गए हैं। साक्षात्कार पहले हो चुके हैं। इसके बाद भी देरी हो रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि पद स्वीकृत हो चुके हैं। इस हफ्ते संस्थानाें को विषय विशेषज्ञ उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव शर्मा का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। अक्तूबर से ही कक्षाएं लगानी थीं, अभी तक शिक्षक नहीं मिले हैं। इस संबंध में मंगलवार को कुलसचिव को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें