फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से पहले आखिरी सेल्फी: खंडहर में छात्रा के ऊपर गिरा गुंबद, हादसा ऐसा कि दहल गया दिल

Mon, 26 Jun 2023 11:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

खंडहर में सेल्फी लेते समय छात्रा पर अचानक बड़ा सा गुंबद गिर गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो गई। हादसे के दौरान परिवार के लोग भी साथ थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 
 
विज्ञापन
मौत से पहले आखिरी सेल्फी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह से सटे पिनाहट के प्राचीन क्योरी गांव के खंडहर में रविवार को सेल्फी लेते समय गिरे गुंबद के मलबे में दबकर हाईस्कूल की छात्रा भावना (15) की मौत हो गई। वह परिजन के साथ शिव मंदिर में दर्शन करने के बाद विरासत को देखने के लिए पहुंची थी।

विज्ञापन

हाईस्कूल की थी छात्रा 

क्योरी हार गांव के सुभाष यादव की बेटी भावना पिनाहट के डीपी सिंह इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। बड़ी बहन पूजा ससुराल से आई थी। रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे दोनों बहनें परिजन के साथ शिव मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं। इसके बाद सभी गांव के करीब स्थित लगभग 300 साल पुराने खंडहर को देखने चले गए। परिजन के मुताबिक खंडहर घूमने के बाद दरवाजे के बीच खड़े होकर सभी ने फोटो खिंचाए। 

ये भी पढ़ें - Mainpuri Murder Case: दुल्हन का कत्ल करने में दिखाई सबसे अधिक बर्बरता, चेहरा और सिर काटा, दूल्हे पर पांच वार

ले रही थी सेल्फी 

फोटो के बाद भावना दरवाजे के साथ सेल्फी ले रही थी, तभी खंडहर का गुंबद भरभराकर गिर गया। मलबे में भावना दब गई। चीख-पुकार पर पहुंचे लोगों ने मलबा हटाया तब तक भावना की मौत हो चुकी थी। छात्रा की मौत से परिवार और गांव में मातम पसर गया। शाम को भावना का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - पांच हत्या फिर खुदकुशी: बारिश ने धो दिए खून के दाग, आंखों से नहीं हट रहा मंजर; हर तरफ बिखरे थे लहूलुहान शव

डकैतों के भय से उजड़ा था प्राचीन क्योरी गांव

प्राचीन क्योरी गांव का प्रवेश द्वार 300 साल पुराना है। ककईया ईंट और चूने से बना है। क्योरी हार गांव के प्रधान अंबेश वर्मा ने बताया कि करीब 50 साल पहले प्राचीन क्योरी गांव उजड़ गया था। दस्यु समस्या के चलते लोग गांव छोड़कर सड़क किनारे निकल आए। हार (खेत) पर सड़क किनारे घर बनाकर बस गए। वहां पर लोगों के घरों के अवशेष खंडहरों के रूप में मौजूद हैं। हादसे के बाद सुरक्षा का सवाल भी उठ खड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें - मौत बनकर दौड़ी ईको कार: हाईवे पर वाहनों का इंतजार कर रहे लोगों को रौंदा, बुजुर्ग की मौत; कई घायल
विज्ञापन

हादसे की रिपोर्ट मांगी है

एसडीएम बाह कृष्णनंद तिवारी ने बताया कि पुलिस से हादसे की रिपोर्ट मांगी गई है। लोगों को खंडहर में आने-जाने से रोकने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें