फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को पीछा करते देख पशु चोरों ने किए फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर, मैनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज में मंगलवार की रात पशु चोर एक भैंस चोरी करने के बाद पिकअप में लाद रहे थे। पशु पालक के शोर मचाने पर ग्रामीण जाग गए। चोर भागने लगे तो पीछा किया, इस पर पशु चोरों ने फायर कर दिए। पुलिस ने पशु चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं कुरावली रोड पर मंगलवार की रात भैंस चोरी कर ले जा रहे तीन पशु चोरों को ग्रामीणों ने घेर लिया। पशु चोर भैंस छोड़ कर भागने लगे। ग्रामीणों ने काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वे पिकअप में बैठ कर भाग गए।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र की नवीगंज चौकी क्षेत्र निवासी आत्माराम मंगलवार की रात खाना खाने के बाद सहसपुर रोड स्थित घर में सो रहे थे। रात करीब 11:30 बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज से आत्माराम जाग गए। घर के बाहर जाकर देखा तो पशु चोर उनकी भैंस को खोलकर पिकअप में चढ़ा रहे थे। पशुपालक ने शोर मचाया तो ग्रामीण जाग गए। शोर सुनकर पशुचोर भैंस को वहीं छोड़ कर पिकअप लेकर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा किया तो पशु चोरों ने तमंचा से फायर कर दिये, इससे ग्रामीण रुक गए। पीड़ित की ओर कोतवाली में तहरीर दी गई।
दूसरी ओर शहर के औंछा रोड बाईपास निवासी पशुपालक राजवीर मंगलवार की रात घर के बरामदे में सो रहे थे। देररात आहट होने पर जब उसकी नींद खुली तो उसने बाहर जाकर देखा। तीन पशु चोर उनकी भैंस खोलकर ले जा रहे थे। राजवीर के शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए, उधर पशु चोर भैंस को वहीं छोड़ कर भागने लगे। करीब 10 से अधिक ग्रामीणों ने बाइकों व पैदल पशु चोरों का पीछा करना शुरू कर दिया। कुरावली रोड तक पीछा किया लेकिन पशु चोर वहां खड़ी पिकअप में बैठ कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें