ढाबे, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, दुकान और गेस्ट हाउस में चेकिंग
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के येलो जोन में आने वाले ढाबे, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, दुकान और गेस्ट हाउस की चेकिंग की गई। इनमें ठहरे लोगों की आईडी जांची गई। पुलिस अधिकारियों ने गेस्टहाउस मालिकों को स्पष्ट रुप से हिदायत दी है कि कोई भी बिना आईडी के नहीं ठहराया जाए। शक होने पर तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए।
प्रमुख स्थलों की बढ़ाई गई सुरक्षा
तीर्थनगरी वृंदावन के प्रमुख स्थलों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां प्रमुख धार्मिक स्थलों पर खुफिया विभाग की निगाहबानी बनी हुई है, वहीं पुलिस के जवान भी पूरी मुस्तैदी से नजर बनाए हुए हैं।