ताजमहल में आरडीएक्स विस्फोटक की जानकारी देने वाला ई-मेल केरल से भेजा गया था। सिवक्कू शंकर नामक व्यक्ति ने यह फॉक्स मेल किया था। साइबर सेल में केस दर्ज होने के बाद टीम केरल से आए इस ई-मेल को भेजने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। वहीं रविवार को ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या ज्यादा होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। पर्यटकों के सामान की चेकिंग लॉकर रूम पर भी सख्त रही। अनावश्यक सामान को लॉकर में रखने से मना कर दिया गया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि साइबर थाने में फेक मेल के मामले में केस दर्ज किया गया है। मेल भेजने वाले की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें - दुल्हन की हरकत ने चौंका दिया: जयमाला पड़ी, सात फेरे हुए...फिर मचा ऐसा बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस और टूट गई शादी