फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अमेरिकी विदेशी मंत्री के आगमन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी फोर्स, किया रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार सुबह ताजमहल देखने आ रहे हैं। उनके आगमन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक अलग-अलग स्थानों पर पुलिस फोर्स लगाई गई है। फ्लीट के आगमन और प्रस्थान के समय यातायात भी रोका जाएगा। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ताजमहल में विदेश मंत्री एक घंटे तक रह सकते हैं। रविवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली से विशेष विमान से अमेरिकी विदेश मंत्री खेरिया हवाई अड्डा पहुंचेंगे। सुबह करीब 9:45 बजे ताजमहल पहुंचेंगे। वह दोपहर 1:30 बजे तक आगरा में रह सकते हैं। सड़क मार्ग से उन्हें खेरिया हवाई अड्डे से ईदगाह माल रोड, फतेहाबाद रोड होकर ताजमहल ले जाया जाएगा। एसीपी ट्रैफिक इमरान अहमद ने बताया कि उनकी फ्लीट के निकलने के दौरान मार्ग पर यातायात को रोक दिया जाएगा। हर बिल्डिंग पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एलआईयू और अन्य खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
-


सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से रखी जाएगी नजर
अमेरिकी विदेश मंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान स्मार्ट सिटी के कैमरों से रूट पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों से भी पूरे रूट को देखा जाएगा। ताजमहल के आसपास बैरीकेडिंग की जाएगी, जिससे अमेरिकी विदेश मंत्री का काफिला निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें