फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एटा में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण, चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश

Fri, 30 Aug 2024 12:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के लिए 11 केन्द्र बनाए गए हैं। सुबह पहली पाली में चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। 
 
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही है परीक्षा का शुक्रवार को चौथा दिन था परीक्षा दो पालियों में संपन्न हो रही है। इस दौरान शुक्रवार को सुबह परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गई। इसके बाद उन्हें प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन





पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा के जिले में 11 केंद्र बने हैं। इन केन्द्रों पर एक पाली में 3596 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हुई थी। यह 31 अगस्त तक चलेगी। शुक्रवार को परीक्षा का चौथा दिन था। सुबह 6 बजे से ही केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंचना शुरू हो गए थे। केंटो के बाहर प्रवेश के समय पुलिसकर्मियों ने अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की। गेट के अंदर मेंटल डिटेक्टर से अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई। इसके बाद ही उन्हें कक्षा में प्रवेश करने के लिए आगे भेजा गया। तीसरे दिन की परीक्षा में एक केंद्र पर मुन्ना भाई पकड़ा गया था। इसके बाद से सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी पहुंचे केंद्रों पर
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान  केंद्रों पर एडीएम प्रशासन और अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे। केंद्र के सामने एक दो दुकान खुली दिखी इस पर पुलिसकर्मियों को दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए। वही सामने खड़ी भीड़ को भी हटाने की बात कही।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें