फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत, दो साथी घायल...सिक्स लेन बाईपास पर हुआ हादसा

Fri, 30 Aug 2024 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

फिरोजाबाद के मक्खनपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रैक्टर पलट गया, इसके नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस बैठे मृतक के परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में सिक्स लेन बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन




थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बिल्टीगढ़ निवासी कुंवरपाल (35)  मजदूरी करता था। शनिवार देर रात वह ट्रैक्टर लेकर कहीं से आ रहा था। ट्रैक्टर पर उसके साथ ताऊ का लड़का चंदकिशोर और सत्यप्रकाश थे। देर रात मक्खनपुर के सिक्स लेन बाईपास पर अज्ञात वाहन ने उनके ट्रैक्टर में कट मार दिया, जिसके चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने की वजह से कुंवरपाल उसके नीचे दब गया, जबकि बाकी दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कुंवरपाल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को निकालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस घटना की जानकारी से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि कुंवरपाल दो बच्चों का पिता था और मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। इंस्पेक्टर शेर सिंह का कहना है कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दो घायल हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें