सावन के दूसरे सोमवार पर शहर में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया जाएगा। भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी, तो वहीं परिक्रमा मार्ग पर बाइकों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आगरा में सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों की परिक्रमा के लिए शहर के अंदर भी रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। शहर में जहां भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है, तो वहीं कई मार्गों पर किसी भी तरह का वाहन नहीं चलेगा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से बदले मार्ग से ही गुजरने की अपील की है।
विज्ञापन
आंतरिक डायवर्जन
. वाटर वर्क्स चौराहा, कमलानगर की ओर से बल्केश्वर मंदिर मेला क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
. वाटर वर्क्स चौराहा पर आने वाले छोटे वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा।
. वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. गधापाडा तिराहा से जीवनी मंडी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा से गधापाड़ा की ओर समस्त भारी/मध्यम एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
. पालीवाल पार्क की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन भगवान टॉकीज से एमजी रोड होकर जाएंगे।
. पालीवाल पार्क से जीवनी मंडी की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
. आंबेडकर पुल, एत्माद्दौला की तरफ से किसी भी प्रकार का वाहन बेलनगंज की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
. जीवनी मंडी चौराहा से किसी भी प्रकार का वाहन यमुना किनारा हाथी घाट की तरफ नहीं जाएगा।
. दरेसी नंबर-2 से किसी भी प्रकार का वाहन मनःकामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं जाएगा।
. चिम्मन पूड़ी चौराहा से किसी भी प्रकार का वाहन दरेसी नंबर-2 की तरफ नहीं जाएगा।
. विक्टोरिया पार्क तिराहा से पुरानी मंडी की तरफ चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।
. पुरानी मंडी चौराहा पर दो पहिया, चार पहिया वाहनों को रोक-रोककर निकाला जाएगा एवं पुरानी मंडी चौराहे, ताजव्यू तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. मुगल पुलिया पर फतेहाबाद रोड की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को रोक-रोककर निकाला जाएगा। मुगल पुलिया से गोबर चौकी तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. शमसाबाद रोड-100 फुटा मोड़ तिराहा से राजपुर चुंगी, फूल सैय्यद चौराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। राजपुर चुंगी तिकोनिया से यातायात को अमर होटल तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा
. फूलसैय्यद चौराहा से पीडब्लूडी चौराहा की तरफ जाने वाले वाहनों को होटल क्लार्क शिराज मार्ग से रोक-रोक कर निकाला जाएगा।
. सुभाष चंद बोस मूर्ति चौराहे पर वाहनों को रोक-रोककर निकाला जाएगा। बालूगंज पुलिस चौकी चौराहे के मध्य सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।
. बालूगंज बाजार चौराहा एवं छीपीटोला चौराहा पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा।
. छीपीटोला चौराहे से स्टेट बैंक तिराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. भगवान टाकीज से पीडब्ल्यूडी चौराहे की ओर चार पहिया वाहनों को स्टेट बैंक तिराहे से रोक-रोककर निकाला जाएगा।
. पीडब्ल्यूडी चौराहा एवं सांईं की तकिया चौराहा से रावली मंदिर की ओर, स्टेट बैंक तिराहा से रावली, कलेक्ट्रेट तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा से तहसील चौराहा तक के मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. पंचकुइयां चौराहा से तहसील चौराहा मार्ग, तहसील चौराहा से भोगीपुरा चौराहा के मध्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. शाहगंज डबल फाटक से रुई की मंडी चौराहा की तरफ कोई वाहन नहीं आने दिया जाएगा।
. स्पीड कलर लैब चौराहा (कोठी मीना बाजार) से रूई की मंडी की तरफ किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा
. सीओडी तिराहा से भोगीपुरा चौराहा की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा।
. भोगीपुरा चौराहे से पृथ्वीनाथ फाटक के मध्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. पृथ्वीनाथ फाटक से शंकर गढ़ की पुलिया व भोगीपुरा की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन वायु विहार, अमरपुरा एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों से जाएंगे।
. रामनगर की पुलिया से शंकरगढ़ की पुलिया तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. रामनगर की पुलिया से मारुति एस्टेट चौराहे की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
. मारुति एस्टेट चौराहे पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा। मारुति एस्टेट से बोदला मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
. बोदला चौराहे पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा।
. बोदला चौराहे से सिकंदरा, कारगिल तिराहा से सिकंदरा तिराहा की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
. सिकंदरा चौराहे पर वाहनों को रोक-रोककर निकाला जाएगा।
. कैलाश मोड़ से कैलाश मंदिर तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा ।
. खंदारी चौराहा, भगवान टॉकीज चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा।
. गुरुद्वारा गुरू का ताल से सिकंदरा चौराहे की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा ।
. आगरा से मथुरा की ओर जाने वाले हल्के वाहन गुरुद्वारा गुरू का ताल आरओबी से भावना टावर से पानी की टंकी तिराहा, करकुंज चौराहा, कारगिल पेट्रोल पंप, पश्चिमपुरी चौराहा, शास्त्रीपुरम आरओबी से एनएच-19 होकर जाएंगे।
. मथुरा से आगरा एवं फिरोजाबाद की ओर जाने वाले हल्के वाहन फल मंडी सिकंदरा अंडरपास से यू-टर्न लेकर मंडी ढाबा के बराबर आशाराम बापू आश्रम के सामने रेलवे ओवर ब्रिज से यूपीएसआईडीसी मार्ग की तरफ जाएंगे। सिकंदरा आरओबी के नीचे होकर करकुंज चौराहा से भावना टॉवर से मदिया कटरा से आर.बी.एस चौराहा एवं हरीपर्वत चौराहा से भगवान टाकीज चौराहा होकर जाएंगे।
. परिक्रमा मार्ग पर सभी प्रकार के भारी एवं हल्के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।