आगरा में एक युवती से नौकरी के बदले उसकी अस्मत का सौदा किया गया। पीड़िता ने आरोपियों के बात नहीं मानी, तो उससे मारपीट की गई। इतना ही नहीं पीड़िता को नौकरी से भी निकाल दिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की युवती ने पुराने सहपाठी, कंपनी संचालक व अन्य पर शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना सिकंदरा में केस दर्ज कराते हुए युवती ने बताया कि वह पहले अनिल सारस्वत के साथ नौकरी करती थी। उसने एक अन्य कंपनी में नौकरी लगवा दी। बदले में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।
नई कंपनी में भी दो लोग संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर 15 जून को नौकरी से निकाल दिया। 27 जून को घर पर आकर आरोपियों ने मारपीट की। शिकायत न करने की धमकी दी। 17 जुलाई को फिर से घर पर आकर मारपीट और अश्लील हरकतें कीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।