बलरई रेलवे स्टेशन के समीप खड़ी सियालदाह राजधानी
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में कानपुर रेलखंड के बलरई रेलवे स्टेशन के समीप सियालदाह राजधानी से जानवर टकरा गया। इसके चलते राजधानी का इंजन फेल हो गया। इस घटना के कारण लगभग दो घंटे तक डाउन ट्रैक प्रभावित रहा।
मंगलवार को सियालदाह जा रही 02314 राजधानी एक्सप्रेस शाम 7:35 बजे करीब भदान स्टेशन से होकर गुजरी। उसी दौरान भदान-बलरई के बीच खम्भा संख्या 1185/28 पर खेतों के रास्ते जानवर राजधानी के सामने आ गया।
ट्रेन से टकराने के बाद जानवर के चीथड़े उड़ गए। वहीं इंजन ने भी काम करना बंद कर दिया। चालक ने घटना की जानकारी तत्काल ही मुख्य नियंत्रण टूंडला के अधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलने पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।