फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मून नेटवर्क का दिल्ली गेट स्थित होटल और दफ्तर कुर्क, 2.76 करोड़ का बकाया न चुकाने पर कार्रवाई, मनोरंजन कर विभाग की आरसी पर प्रशासन ने सील की संपत्तियां

विज्ञापन
 मून नेटवर्क के होटल की कुर्की करती राजस्व टीम स्त्रोत प्रशासन
विज्ञापन
आगरा। लंबे समय से करोड़ों रुपये का बकाया नहीं चुकाने पर बुधवार को मून नेटवर्क के निदेशक का दिल्ली गेट स्थित होटल ईस्ट लाइट व दफ्तर कुर्क कर लिया गया। बिल्डिंग में सील लगा दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम सचिन राजपूत के अनुसार, कुल 2.76 करोड़ रुपये का राजस्व बकाया होने की वजह से संपत्तियों को सील किया गया है। मून केबल नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड पर मनोरंजन कर और भू-राजस्व का यह बकाया है। वसूली के लिए विभाग की ओर से दो अलग-अलग आरसी जारी की गई थी। पहली आरसी 1,85,67,000 रुपये की थी, जबकि दूसरी 90,98,911 रुपये की। कुल 2,76,65,911 रुपये की राशि को जमा न करने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर कुर्की के आदेश जारी किए गए थे।
बुधवार को संग्रह अमीन नीरज त्रिपाठी टीम के साथ होटल ईस्ट लाइट पहुंचे। वहां अफरातफरी मच गई। प्रशासन ने आरसी प्रपत्र-38 के तहत चल संपत्ति कुर्क नोटिस चस्पा की। एसडीएम ने बताया कि जब तक बकाया राशि और कुर्की का खर्च जमा नहीं किया जाता, संपत्ति प्रशासन के अधिकार में ही रहेगी। कुर्की के दौरान होटल और दफ्तर की चल संपत्तियों की सूची तैयार कर उन्हें सुरक्षित अभिरक्षा में दे दिया गया है। कुर्की के बाद भी बकाया नहीं चुकाया तो प्रशासन कुर्क संपत्ति को नीलाम कर राजस्व बकाया की वसूली करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें