फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसडीएम ने 6 बीएलओ व 2 सुपरवाइजर को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर । विशेष संछिप्त पुनिरिक्षण (एसआईआर) को लेकर एसडीएम सुमित सिंह ने 6 बीएलओ व 2 सुपरवाइजर को शाल उड़ा कर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 468769 मतदाता है। यह मतदाता विधानसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सुमित सिंह ने बताया कि 468769 मतदाताओं में 236916 मतदाताओं के एसआईआर के फार्म ऑनलाइन पंजिकृत कर दिए हैं, अभी कार्य जारी है। विशेष पुनिरिक्षण अभियान के तहत अभी तक 4702 मृतक, 298 अनुपस्थित, 6872 लोग बाहर चले गए तथा 1487 मतदाताओं को डुप्लीकेट मतदाता के रूप में चिंहित किया। कुल 13359 के नाम हटा कर लिस्ट से बाहर कर दिया है। वहीं, तहसील सभागार में एसडीएम सुमित सिंह व तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह ने शतप्रतिशत कार्य करने पर बीएलओ सत्यपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह, रश्मि मिश्रा, दिव्या रावत, विकास सिसोदिया व सुपरवाइजर मालिखन सिंह, मोहित सक्सेना को शाल उड़ा कर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


विधायक खेल स्पर्धा में 2200 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एत्मादपुर । एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को मंच देकर निखारने के लिए एत्मादपुर विधान सभा क्षेत्र स्तर पर विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन हाईवे के गांव छलेसर स्थित डॉ बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 5 दिसंबर से 9 दिसंबर तक किया जा रहा है। खेल स्पर्धा में भाग लेने के लिए 22 सो से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। विधायक खेल स्पर्धा में एथलेटिक्स, कुश्ती, वालीबाल, फुटबाल, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, कब्बडी, जुडो, खो-खो, क्रिकेट व रस्साकसी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिसको लेकर विधायक डॉ धर्मपाल सिंह लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं, उन्होंने मैदान का निरक्षण कर अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा समझी। एसडीएम सुमित सिंह, तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ विजय कुमार, बीईओ महेंद्र सिंह, बीईओ धर्मराज सिंह, आपूर्ती निरीक्षक सुशील कुमार, जनता इंका के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार मौजूद रहे।





रुपये लेनदेन के विवाद में रिश्तेदारों ने दंपती को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
एत्मादपुर । गांव नबलपुर में पुराने रुपये के लेनदेन को लेकर दो रिश्तेदारों ने दंपती के घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित सोनू निवासी गांव नबलपुर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि सुबह वह अपनी पत्नी के साथ घर बैठा था तभी उसके दो रिश्तेदार (चाचा) समी खान व चांदू घर पर आ गए और पचास हजार रुपये मांगने लगे मना करने पर दोनों उसे व उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने लगे तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन दोनों रिश्तेदारों से पुराना रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें