आगरा। आगरा फोर्ट-एटा पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 51901/02) का ठहराव अब बरहन स्थित शिवाला टेहू रेलवे स्टेशन पर भी होगा। शुक्रवार शाम 6:20 बजे रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन के ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि शिवाला टेहू और आसपास के गांवों के निवासियों को दैनिक आवागमन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आगरा एवं एटा जाने में अब अधिक सुविधा और आसानी होगी। कार्यक्रम में दीपक कुमार (अपर मंडल रेल प्रबंधक), हरिमोहन (वरिष्ठ मंडल यातायात प्रबंधक), एके सिंह (सीनियर डीएसटीई अलीगढ़), वीपी त्रेहन (एओएम, टूंडला), भूप सिंह पाल, संध्या गौतम, मुकेश यादव, अरविंद बघेल, राकेश शर्मा, सुचित्र मित्तल, गौरव शर्मा, नवीन गौतम आदि उपस्थित रहे।