फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: स्कूटर सवार बदमाश ने सरेशाम महिला से लूटे कुंडल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ

Fri, 27 Sep 2024 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के दयालबाग में बदमाश ने सरेशाम महिला के कानों पर झपट्टा मारकर कुंडल लूट लिए। कुंडल कानों से खिंचते ही उसके खून बहने लगा। इस दौरान बदमाश तेजी से फरार हो गया। 
 
विज्ञापन
स्कूटर सवार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग स्थित नगला हवेली मार्ग पर बृहस्पतिवार सरेशाम पैदल घर लाैट रहीं महिला के कान पर झपट्टा मारकर स्कूटर सवार बदमाश कुंडल लूट ले गया। वह घायल हो गईं। इसके बावजूद शोर मचाया, लेकिन कोई मदद करने नहीं आया। बदमाश आसानी से भाग निकला। वह सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। पुलिस तलाश में लगी है।
विज्ञापन




नगला हवेली निवासी साैरभ चाैधरी ने बताया कि उनकी मां ललिता सिंह नगला पदी के बाजार गई थीं। खरीदारी के बाद पैदल घर की तरफ आ रही थीं। बीएम इंटर कालेज के पास एक स्कूटर सवार बदमाश आया। मां के कान पर झपट्टा मारा। कुंडल लेने के बाद आगे की तरफ भाग गया। वह उसके पीछे दाैड़ी, लेकिन कान में चोट लगने की वजह से कुछ नहीं कर सकीं। उन्होंने घर आकर बताया। इस पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें पता चला कि आरोपी सफेद रंग के स्कूटर पर था। वह मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। उसने हेलमेट भी पहन रखा था। स्कूटर पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस अब स्कूटर से आने-जाने के रास्ते से आरोपी की पहचान के प्रयास में लगी है। पुलिस का आशंका है कि वारदात के बाद बदमाश आसपास के इलाके में ही चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें