फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, मां की मौके पर मौत... बेटा की हालत नाजुक

Wed, 19 Jun 2024 10:28 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौके पर मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जाम की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन
Agra: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर मंगलवार रात एक्टिवा सवार मां-बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद हाइवे पर वाहन फंस गए। इससे जाम लग गया। पुलिस ने आधा घंटे में जाम खुलवाया।

विज्ञापन


जगदीशपुरा के रहने वाले कन्हैया बघेल (28) मंगलवार को एक्टिवा से अपनी मां पिंकी बघेल (50) के साथ टूंडला गए थे। रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर तेज गति से आते ट्रक ने एक्टिवा में पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि टक्कर से पीछे बैठीं पिंकी सड़क पर गिर गईं, ट्रक उनके ऊपर से होकर गुजर गया। हादसे में कन्हैया घायल हो गया। चालक ट्रक को लेकर भाग निकला।

हादसे के बाद वाटर वर्क्स से लेकर भगवान टाकीज तक लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची थाना हरीपर्वत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। करीब आधा घंटे तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रक चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें