फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रंजिश में पायल कारीगर को चाकू से गोदा; पेट और गर्दन में किए ताबड़तोड़ वार, 25 से अधिक टांके आए

Wed, 19 Jun 2024 09:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में रंजिश में पायल कारीगर को चाकू से गोदा। पेट और गर्दन में ताबड़तोड़ वार किए। 25 से अधिक टांके आए हैं। 
विज्ञापन
crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रंजिश में दबंगों ने पायल कारीगर को चाकुओं से गोद दिया। उसका पेट फाड़ दिया। गर्दन, चेहरा, हाथ, पीठ सहित छह जगह गहरे घाव हुए हैं। 25 से अधिक टांके आए हैं। पीड़ित की तहरीर पर एत्माद्दौला थाना में पांच नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


नुनिहाई निवासी चंदन (28) चांदी की पायल कारीगर है। रविवार शाम 5 बजे वह घर में घुसकर आरोपी धारा सिंह, शिवम, मनोज, विवेक और उदय ने एक राय होकर पुरानी रंजिश में चाकू से हमला कर दिया। चंदन का पेट फाड़ दिया। चाकू से गर्दन काटने का प्रयास किया। गर्दन पर नौ टांके आए हैं। 

पीड़ित ने एत्माउद्दौला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पक्ष भी मुहल्ले में ही रहता है। एक साल पहले विवाद हुआ था। इसके बाद रंजिश मानने लगा। रंजिश में जान से मारने की नीयत से रविवार को घर में घुसकर हमला किया। प्रभारी निरीक्षक एत्माउद्दौला के अनुसार आरोपी फरार हैं। तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें