फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लुटेरे भी देते हैं धमकी: लूट के बाद बोले बदमाश- 'कब तक बचाओगी बैग', पुलिस ने चार दिन बाद लिखी FIR

Thu, 15 Oct 2026 08:31 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एमजी रोड पर हरीपर्वत थाने के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा से दीवानी जा रही महिला का बैग छीनने की कोशिश की। नाकाम होने पर आरोपी 1400 रुपये और आधार कार्ड निकालकर ले गए और धमकी देकर फरार हो गए।
 
विज्ञापन
थाना हरीपर्वत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एमजी रोड पर थाना हरीपर्वत के पास स्कूटी सवार गैंग के दो बदमाशों ने महिला से बैग लूटने की कोशिश की। असफल होने पर रुपये और आधार कार्ड निकाल ले गए। धमकी देकर गए कि कब तक बैग बचाओगी। आरोप है कि पुलिस ने जांच कर चार दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


खाती पाड़ा, लोहामंडी निवासी डिंपल राजपूत ने बताया कि वह दीवानी में कार्य करती हैं। 8 अक्तूबर की सुबह 11:30 बजे दीवानी जा रही थीं। सेंट जोंस से ई-रिक्शा में बैठ गईं। हरीपर्वत थाने के समीप और स्पीड कलर लैब से पहले काले रंग की एक्टिवा स्कूटर पर दो युवक आए। ई-रिक्शा के बराबर चलते हुए पीछे बैठे युवक ने बैग छीनने की कोशिश की।

उन्होंने बैग को जोर से पकड़ लिया। इस पर युवक ने बैग की साइड में रखे 1400 रुपये और आधार कार्ड निकाल लिए। इसके बावजूद बैग को आरोपी जोर से खींचते रहे। बाद में बदमाशों ने धमकी दी और चले गए। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार का कहना है कि मामले में सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान एक्टिवा की मदद से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें