कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए तैयारी की हैं। शासन से विभिन्न विषयों की 4 लाख पुस्तकें अब तक शिक्षा विभाग को मिल चुकी हैं। सत्यापन के बाद विभाग यह पुस्तकें स्कूलों तक पहुंचाएगा।
शासन ने जिला के बेसिक शिक्षा विभाग को पुस्तकें भेज दी है। पुस्तकें विद्यालय तक पहुंचाने का नियम है, लेकिन पिछले सालों में पुस्तकें विद्यालयों में न पहुंचा कर शिक्षकों को ब्लॉक संसाधन केंद्र से उठानी पड़ती थीं। इस बार व्यवस्था में बदलाव का भरोसा शिक्षकों को विभाग ने दिया है। जिले में अभी तक चार लाख पुस्तकें कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की पहुंची हैं। विषयवार पुस्तकों का मिलान नहीं हो सका है। एसडीएम की टीम सत्यापन करेगी। सत्यापन होने के बाद यह किताबें विद्यालयों में भेजी जाएंगी। पुस्तकें विद्यार्थियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी शिक्षकों की होगी।
- 4 लाख पुस्तकें अब तक मिल चुकी हैं। यह पुस्तकें सत्यापन के बाद विद्यालयों तक पहुंचाई जाएंगी। जिससे कि विद्यार्थियों को समय रहते पुस्तकें उपलब्ध हो जाएं।- भानेंद्र सिंह, जिला समन्वयक।