मैनपुरी जिले में बुधवार शाम से हो रही बारिश और सर्दी बढ़ने के चलते जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
उन्होंने बताया कि 17 और 18 जनवरी को कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा 10 और 12 की कक्षाएं परीक्षा के चलते सुबह साढ़े 10 बजे के बाद खुल सकेंगे।
बृहस्पतिवार सुबह से ही शुरू हुई बारिश ने स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए भी मुसीबत खड़ी कर दी। सुबह जहां बच्चे रिमझिम बारिश में भीगते हुए पहुंचे तो वहीं छुट्टी के बाद भीगते हुए ही लौटे। अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने में बारिश में भीगना पड़ा।