संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी में ताजमहल का दीदार करने आगरा आ सकते हैं। इसे लेकर अमेरिकी आई टीम ने आगरा में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। अमेरिका के सुरक्षा अधिकारी आगरा के पुलिस अफसरों के संपर्क में है।
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलोनसरो 25 जनवरी को ताजमहल का दीदार करने के लिए आएंगे। उनका कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। ब्राजील से अधिकारियों की एडवांस टीम सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर जा चुकी है।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि फरवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यक्रम संभावित है। इसे लेकर अमेरिकी टीम ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली है। अमेरिकी राष्ट्रपति का अगले महीने आना प्रस्तावित है।